Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

CM बनने के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महा विकास अघाड़ी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज राम जन्मभूमी अयोध्या जाएंगी, बताया जा रहा की सीएम ठाकरे सरयू आरती में शामिल नहीं होंगे। इस बात की घोषणा शिवसेना सांसद संजय राउत ने की थी। संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद ल
Share:
CM बनने के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे उद्धव ठाकरे
Read in your preferred language.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महा विकास अघाड़ी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज राम जन्मभूमी अयोध्या जाएंगी, बताया जा रहा की सीएम ठाकरे सरयू आरती में शामिल नहीं होंगे। इस बात की घोषणा शिवसेना सांसद संजय राउत ने की थी।

संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए सत्ता में 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे। हम चाहते हैं कि हमारे गठबंधन के नेताओं को भी साथ आना चाहिए।

उद्धव ने पहले टाला था अयोध्या दौरा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आयोध्या जाने का एलान किया था। आपको बता दें कि 9 नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला आने के बाद उद्धव ठाकरे ने एलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे। लेकिन राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते उन्होंने अयोध्या का दौरा टाल दिया था।

शिवसेना (Shiv Sena) ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अंत में राकांपा एवं कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और हाल ही में उन्होंने कार्यालय में 50 दिन पूरे किए।

मुख्यमंत्री बनने से पहले शिवसेना प्रमुख ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी। उस वक्त शिवसेना बीजेपी की सहयोगी पार्टी थी, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।