फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तहसील सदर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने तहसील सदर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, सचिव ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हेमराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, ऑडिटर संतोष राजपूत, पुस्तकालय मंत्री उमेश सारस्वत सहित सदस्य रुकमंगल सिंह चौहान, अरविंद दिवाकर, मनोज यादव, सुधीर सक्सेना, राघव शुक्ला, अभिनय गुप्ता एवं सर्वेश पाल ने शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने कहा कि फर्रुखाबाद से उनका विशेष स्नेह रहा है। अधिवक्ता समाज के हितों के लिए वह हमेशा संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता आपसी एकता और मजबूती के साथ कार्य करें। अधिवक्ताओं का सम्मान ही उनका सम्मान है।
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय का माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश अवस्थी, अनीश सिंह, राहुल दीक्षित एवं संजीव शाक्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में तहसील अमृतपुर के सचिव गजेंद्र सिंह एडवोकेट, कायमगंज एवं जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ से अरुण मिश्रा, अरुण दुबे बाबा, समाजसेवी संजय गर्ग, जुगल किशोर मिश्रा, गणेश दुबे, भैया मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विपिन यादव, अतुल मिश्रा, अनूप कटियार, रविनेश यादव, स्वदेश दुबे, धीरज अग्निहोत्री एवं ऋषि अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
