Saturday, 31 October 2026 | 7:34 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कायमगंज में जनगणना-2027 के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी

फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित एल.वाई. डिग्री कॉलेज में जनगणना-2027 के तहत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं AHL सामग्री वितरित की गई तथा जनगणना प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
Share:
फर्रुखाबाद: कायमगंज में जनगणना-2027 के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर तहसील कायमगंज स्थित एल.वाई. डिग्री कॉलेज में 27 अक्टूबर 2026 से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी, कायमगंज एवं जिला जनगणना प्रभारी अधिकारी द्वारा कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं AHL सामग्री वितरित की गई। प्रथम सत्र में कुल 450 प्रगणक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से कुछ कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं AHL सामग्री वितरित की जा चुकी है, जबकि शेष कार्मिकों को अगले दिन सामग्री वितरित की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सारिणी तथा कार्यों के सुचारु संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने जनगणना कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गंभीरतापूर्वक प्राप्त करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।

जनगणना-2027 की प्रमुख तिथियां

स्व-गणना (Self Enumeration): 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक

जनसंख्या गणना (Population Enumeration): 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक

पुनरीक्षण चरण (Revisional Round): 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक

संदर्भ तिथि (Reference Date): 05 जनवरी 2027 को रात्रि 12:00 बजे (00:00 Hrs)

जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता, समयबद्ध कार्यवाही और सटीक आंकड़ों का संकलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्मिकों को जनगणना कार्य की जिम्मेदारियों एवं प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है, जिससे निर्धारित समयावधि में जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

584784