Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

बिहार की राजनीति में ट्विस्ट, तेजस्वी ने नीतीश को बताया 'अभिभावक'

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मौके पटना में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए चुना है। इससे पहले साल 2015 में नीतीश कु
Share:
बिहार की राजनीति में ट्विस्ट, तेजस्वी ने नीतीश को बताया 'अभिभावक'
Read in your preferred language.

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मौके पटना में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए चुना है। इससे पहले साल 2015 में नीतीश कुमार ने सम्मेलन का आयोजन किया था, तब लालू यादव का नीतीश कुमार की जदयू से गठबंधन था।

हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात से बिहार की सियासी फिजा में हलचल देखी जा रही है। अब इस हलचल को तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को अभिभावक बताकर और हवा दे दी है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम को 'आदरणीय अभिभावक' कहकर संबोधित किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहें। जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और बेरोजगारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है।'