Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

उनको बेरोजगारों पर राजनीति से मतलब, हमें विकास की चिंता : सुशील मोदी

पटना :  बिहार में विधानसभा चुनाव में वक्त है, बावजूद सियासी पारा चढ़ गया है. एकबार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी को निशाने पर लिया है. दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके बिहार में आरजेडी शासन के दौरान कानून व्यवस्था की खराब हालत को लेकर सवाल कि
Share:
उनको बेरोजगारों पर राजनीति से मतलब, हमें विकास की चिंता : सुशील मोदी
Read in your preferred language.

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव में वक्त है, बावजूद सियासी पारा चढ़ गया है. एकबार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी को निशाने पर लिया है. दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके बिहार में आरजेडी शासन के दौरान कानून व्यवस्था की खराब हालत को लेकर सवाल किये हैं. दूसरी तरफ बिहार के विकास के सवाल पर बड़ा पलटवार भी किया है.

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि 'आरजेडी के जिस विधायक ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एक ही दिन में राबड़ी देवी के आठ फ्लैट खरीदे थे. वे छात्रा से बलात्कार के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए ढाई महीने से फरार हैं.' सुशील मोदी ने विरोधी दल के नेताओं से पूछा है कि वो बताएं कि आरोपी को कौन बचा रहा है? कानून व्यवस्था पर चिंता से पहले आरजेडी को कानून के पालन में सहयोग करना चाहिए.

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सवाल किया है कि आरजेडी बताये कि बिना रोजगार के अवसर बढ़े बिहार की विकास दर सबसे तेज कैसे बनी रही? उन्होंने लालू-राबड़ी के शासन पर भी सवालिया निशान लगाया है. साथ ही जिक्र किया है कि जिनके शासन में बिहार में इंडस्ट्रीज की हालत खराब हो गयी वे सत्ता पाने के बाद युवाओं के रोजगार की नहीं खुद के परिवार की बेनामी संपत्तियों को बनाने पर फोकस करेंगे.

इसके अलावा सुशील कुमार मोदी ने बिहार को देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य भी बताया है. मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि एनडीए सरकार के 15 साल के शासन में कृषि, व्यवसाय, पर्यटन और सर्विस सेक्टर समेत हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं. लेकिन, बेरोजगारों के नाम पर राजनीति करने वालों को बिहार की बदली तस्वीर नहीं दिखती है. वो बेरोजगारों के नाम पर राजनीति करना जानते हैं.