Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

तेजस्वी यादव नहीं लड़ने जा रहे राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को लेकर लगातार रणनीति बन रही है। यहां तक कि रणनीति बदलते सियासी माहौल के साथ अपडेट भी की जा रही है। इसी बीच राजद की बैठक में ये तय हो गया है कि वो कम संख्याब
Share:
तेजस्वी यादव नहीं लड़ने जा रहे राज्यसभा चुनाव?
Read in your preferred language.

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को लेकर लगातार रणनीति बन रही है। यहां तक कि रणनीति बदलते सियासी माहौल के साथ अपडेट भी की जा रही है। इसी बीच राजद की बैठक में ये तय हो गया है कि वो कम संख्याबल के बावजूद बिना लड़े हार नहीं मानने जा रही। चर्चा यहां तक कि तेजस्वी यादव खुद ही राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं।


तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर मोदी सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने बयान भी दे दिया। पहले चिराग पासवान और फिर सोमवार को गिरिराज सिंह। गिरिराज सिंह ने तो चुनौती देते हुए यहां तक कह दिया कि तेजस्वी यादव का मन बिहार की राजनीति से ऊब गया है। अगर उन्हें राज्यसभा चुनाव लड़ना है तो लड़ कर देख ही लें। इस बात को लेकर अब बिहार के सियासी गलियारे का माहौल गर्म हो गया है।

यही सवाल हमारे मन में भी था कि क्या सच में ऐसा होने जा रहा है। इसको लेकर हमने महागठबंधन के अपने विश्वसनीय सूत्र से बात की। उन्होंने जो जानकारी दी वो चौंकाने वाली थी। हमारे सूत्र ने बताया कि राजद की बैठक में ऐसा कोई भी प्रस्ताव न आया और न पास हुआ। सीधे शब्दों में कहें तो तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव 2026 नहीं लड़ने जा रहे। ये पूरी की पूरी चर्चा ही बेसलेस यानी आधारहीन है। तेजस्वी अपनी वर्तमान जिम्मेदारी यानी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का ही निर्वहन करेंगे। सीधी बात ये कि तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव 2026 नहीं लड़ने जा रहे, ये सिर्फ तय नहीं बल्कि 100 फीसदी कन्फर्म है।