Friday, 20 November 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

एसआईआर और समरसता अभियान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने दिया मार्गदर्शन, सांसद अशोक रावत ने संगठनात्मक मजबूती और सोशल मीडिया पर दिया जोर
Share:
एसआईआर और समरसता अभियान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न
एसआईआर और समरसता अभियान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने दिया मार्गदर्शन, सांसद अशोक रावत ने संगठनात्मक मजबूती और सोशल मीडिया पर दिया जोर**

कासगंज। उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण), समरसता अभियान यात्रा और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेशभर के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं अनुसूचित मोर्चा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने एसआईआर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं तक सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने समरसता अभियान यात्रा की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका के संबंध में पदाधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने की। उन्होंने एसआईआर, समरसता अभियान और सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

वर्चुअल बैठक में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सोशल मीडिया टीम, क्षेत्रीय आईटी टीम और जिला अध्यक्षों से संवाद किया गया। बैठक का उद्देश्य प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक समन्वय मजबूत करना और निर्धारित अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।