Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

एसआईआर को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान आया सामने , क्या है आप भी समझें

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने देश के कई राज्यों में चल रहे वोटर लिस्ट की एसआईआर के अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार अगर सिर्फ एक काम कर ले तो एसआईआर की कोई जरूरत ही नहीं है. सरकार सिर्फ बांग्लादेशियों को बाहर निकाल दे. प्रवीण तोगड़िया ने राजस
Share:
एसआईआर को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान आया सामने , क्या है आप भी समझें
Read in your preferred language.

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने देश के कई राज्यों में चल रहे वोटर लिस्ट की एसआईआर के अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार अगर सिर्फ एक काम कर ले तो एसआईआर की कोई जरूरत ही नहीं है. सरकार सिर्फ बांग्लादेशियों को बाहर निकाल दे.

प्रवीण तोगड़िया ने राजस्थान के पाली जिले में आयोजित एक समारोह में कहा कि सरकार सिर्फ भारत में रह रहे तीन करोड़ बांग्लादेशियों को बाहर निकाल दे तो फिर एसआईआर की कोई जरूरत ही नहीं रह जाएगी.

प्रवीण तोगड़िया ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट की एसआईआर का काम गलत नहीं है. उनके मुताबिक इस मामले में दो काम जरूर होना चाहिए. देश में रहने वाले किसी भी वैध नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से बाहर नहीं होना चाहिए और साथ ही किसी भी बांग्लादेशी का नाम देश की वोटर लिस्ट में कतई नहीं होना चाहिए.

प्रवीण तोगड़िया के मुताबिक सरकार को भारत की वोटर लिस्ट में शामिल 3 करोड़ बांग्लादेशियों को बाहर निकलने का काम गंभीरता से करना चाहिए. अगर ऐसा हो गया तो फिर एसआईआर की कोई जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

सोमनाथ मंदिर भटवाड़ा में आयोजित स्वागत समारोह में तोगड़िया ने बेरोजगार युवाओं, किसानों और शिक्षा व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा-युवाओं को रोजगार देने, शिक्षा को सस्ती करने और किसानों को ब्याजमुक्त लोन देने पर गंभीरता से काम होना चाहिए. राष्ट्रहित में कड़े निर्णय लेने होंगे.