Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
Home / News / News
News

प्रतापगढ़: भगवान चित्रगुप्त के साथ, कलम दवात की पूजा कर मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

प्रतापगढ़: कायस्थों ने भैयादूज के अवसर पर ब्रहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम दवात की पूजा की लोगों ने जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे विधि विधान से पूजन अर्चन किया. जिला कायस्थ सभा के बैनर तले जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे ब्रहस्पतिवार को विधि विधान से कलम दवात की पूजा की गयी. चित्
Share:
प्रतापगढ़: भगवान चित्रगुप्त के साथ, कलम दवात की पूजा कर मेधावी बच्चे हुए सम्मानित
Read in your preferred language.

प्रतापगढ़: कायस्थों ने भैयादूज के अवसर पर ब्रहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम दवात की पूजा की लोगों ने जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे विधि विधान से पूजन अर्चन किया.

जिला कायस्थ सभा के बैनर तले जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे ब्रहस्पतिवार को विधि विधान से कलम दवात की पूजा की गयी.

चित्रगुप्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजन और हवन का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष खरे ,मुख्य अतिथि श्री हर प्रताप सिंह ने हर संभव मदद का वादा किया. विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्री राजेंद्र मौर्य ने भवन निर्माण में सहयोग की बात कही. श्री संतोष कुमार खरे ने कहा की भगवान चित्रगुप्त का पूजन शिक्षा ज्ञान व संसार से सदा जुड़े रहने की ऊर्जा देता है. कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे महिलाओ और पुरुषो ने अपने आराध्य देव को याद किया. इसके बाद युवक युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. हाई स्कूल इंटर स्नातक और परास्नातक मे प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण समाज के मेधावियो को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर महामंत्री कमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष डा0 अतुल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर प्रसाद खरे, गोकुल नाथ श्रीवास्तव, संजय खरे, विनय कुमार श्रीवास्तव, मनोज खरे, शकुंतला खरे अमितेंद्र श्रीवास्तव डॉ क्षितिज श्रीवास्तव विश्व दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे.

जय प्रकाश श्रीवास्तव(सह सम्पादक-Dastak )