Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा जा सकते हैं प्रशांत किशोर, तृणमूल ने दिया संकेत

जनता दल यूनाइटेड से बाहर निकाले गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जा सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रशांत किशोर सहित कई नए चेहरों को मौका देगा। विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृण
Share:
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा जा सकते हैं प्रशांत किशोर, तृणमूल ने दिया संकेत
Read in your preferred language.

जनता दल यूनाइटेड से बाहर निकाले गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जा सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रशांत किशोर सहित कई नए चेहरों को मौका देगा। विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृणमूल को मिलेंगी लेकिन पांचवीं सीट पर माकपा-कांग्रेस या तृणमूल-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीतेगा। जिन लोगों को मौका मिल सकता है उन संभावितों में दिनेश त्रिवेदी, प्रशांत किशोर, मौसम नूर और ऋतब्रत बनर्जी के नाम हैं।

खाली हो रही पांच सीटों में से चार सीटों पर फिलहाल जोगन चौधरी, मनीष गुप्ता, अहमद हसन इमरान और के.डी. सिंह हैं। ये चारों तृणमूल से हैं। पांचवीं सीट पर ऋतब्रत बनर्जी हैं जो 2014 में माकपा की उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए थे लेकिन पार्टी ने 2017 में उन्हें निकाल दिया था।

तृणमूल सूत्रों की मानें तो मनीष गुप्ता को छोड़कर, बाकी तीनों उम्मीदवारों की जगह पार्टी द्वारा नए चेहरे उतारे जाने की उम्मीद है जो ज्यादा सक्रिय होंगे। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में परिस्थितियों को देखते हुए हमें और अधिक सक्रिय राजनेताओं और राज्यसभा सांसदों की आवश्यकता है।