पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज 05.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा नगर पुलिस उपाधीक्षक,-1 गया एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ गया शहर स्थित विभिन्न ज्वेलरी दुकानों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
इस दौरान ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को सुचारू एवं क्रियाशील स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करने का निर्देश दिया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।