Friday, 06 November 2026 | 10:37 PM
उत्तर प्रदेश

उन्नाव:धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर एसएसपी उन्नाव अलर्ट, ज्वैलर्स की दुकानों का किया निरीक्षण, बाजार में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर एसएसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह ने गंगाघाट क्षेत्र के बाजारों में ज्वैलर्स की दुकानों का निरीक्षण किया और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Share:
उन्नाव:धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर एसएसपी उन्नाव अलर्ट, ज्वैलर्स की दुकानों का किया निरीक्षण, बाजार में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उन्नाव:(द दस्तक 24) धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव के साथ थाना गंगाघाट क्षेत्र के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

635958

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकानों का सघन निरीक्षण किया और दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने दुकानदारों को उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा अधिक नकदी और बहुमूल्य आभूषणों के परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की।

635961

निरीक्षण के बाद एसएसपी एवं एसपी उत्तरी ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की और आमजन तथा व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।

635951

पर्वों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है।