कासगंज ः कासगंज में आगामी पंच महापर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा थाना सहावर एवं थाना अमाँपुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त/फ्लैग मार्च, आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
कृपया अवगत कराना है कि आगामी पंच महापर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 05-11-2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सहावर के साथ थाना सहावर एवं थाना अमाँपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त / फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि पंच महापर्व धनतेरस से प्रारम्भ होकर दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व तक चलता है । इस दौरान जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निरन्तर फुट पेट्रोलिंग की जा रही है ।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया गया । इस दौरान स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, राहगीरों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई । आमजन से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई ।
*फुट पेट्रोलिंग के मुख्य उद्देश्य -*
1.बाजारों में आम दुकानदार, राहगीर एवं आधी आबादी में सुरक्षा का विश्वास व आत्मविश्वास बढ़ाना।
2.पुराने अपराधियों एवं खुराफाती तत्वों को कड़ा संदेश देना कि त्यौहार में किसी प्रकार की खुराफात बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।
*पटाखा दुकानों की चैकिंगः-*
बाजारों में भीड़ को देखते हुए अस्थाई रूप से लगी पटाखा दुकानों की सघन चेकिंग की जा रही है । मानक के अनुरूप दुकान लगाने, पानी, बालू की व्यवस्था तथा उचित दूरी के मानकों का पालन कराने हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है ।
*जन-जागरूकता अभियान -*
सोशल मीडिया, डिजिटल वॉलिंटियर्स, पुलिस मित्र एवं चौकीदारों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजन को आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। किसी भी अप्रिय स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया ।
*जनता से अपील -*
* आतिशबाजी करते समय बच्चों को अकेला न छोड़ें, बड़ों की निगरानी में ही पटाखे चलायें।
- किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
- कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु दिखने पर तत्काल थाना प्रभारी, कंट्रोल रूम या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दें ।
कासगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है एवं आप सभी जनपदवासियों से भी सतर्कता की अपेक्षा करती है । समस्त जनपदवासियों को पंच महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं ।
*।। कासगंज पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ।।*