गया पुलिस ने चोरी के एक बड़े कांड का उद्भेदन करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 357 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,
दिनांक-15 अक्टूबर को को वादी के द्वारा टिकारी थाना को सूचना दिया गया कि निर्माणाधीन अहियापुर पीएसएस के लिए 33 केवीए का बिजली का तार कुछ लोग के द्वारा चोरी कर पिकअप से ले जाया जा रहा है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए टिकारी थानाध्यक्ष एवं टिकारी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप पर 22 बंडल तार एवं अन्य औजार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर टिकारी थाना कांड संख्या-423/26, दिनांक-15.10.2026, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड के उद्भेदन एवं घटना कारित करने में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष टिकारी एवं टिकारी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं आसूचना संकलन की जा रही थी, इसी क्रम में सूचना मिली कि इस में कांड में संलिप्त अभियुक्तों चंदौती थानाक्षेत्र अन्तर्गत बंगाली बिगहा में छिपा हुआ है।
गठित टीम के द्वारा चंदौती थानाक्षेत्र अन्तर्गत बंगाली बिगहा में छापेमारी करने पहुँची तो कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से 04 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पकड़ाए व्यक्ति का नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता 01. संजीत कुमार, पे० अरविन्द पुरी, 02. रोहित कुमार, पे० स्व० दरगाही मांझी, 03. कुदंन कुमार, पे० मुन्नी प्रसाद, 04. मंजीत कुमार, पे० अरविन्द पुरी, सभी सा० बंगाली बिगहा, थाना चन्दौती, जिला गया बताया।
पकड़ाए अभियुक्तों द्वारा बिजली के तार की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताए कि ये सभी उक्त चोरी की घटना को सभी मिलकर अंजाम देते हैं।
पकड़ाए व्यक्ति संजीत कुमार के निशानदेही पर चंदौती थाना के सहयोग से चंदौती थानान्तर्गत बंगाली बिगहा से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 357 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
बरामद आर्म्स के संबंध में चंदौती थाना कांड संख्या-465/26, दिनांक-04.11.2026, धारा-08/20(बी)/11(ए) एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।