Friday, 06 November 2026 | 10:38 PM
भारत

गया जी: शहर में धनतेरस और दीपावली को लेकर 6 से 8 नवंबर तक यातायात मार्ग और समय में बदलाव

Share:
गया जी: शहर में धनतेरस और दीपावली को लेकर 6 से 8 नवंबर तक यातायात मार्ग और समय में बदलाव

–भारी एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध, शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए निर्धारित किए गए रूट एवं वन-वे मार्ग

गया, 5 नवंबर। धनतेरस एवं दीपावली पर्व-के अवसर पर गया शहरी क्षेत्र में संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत दिनांक 06 नवंबर 2026 से 08 नवंबर 2026 तक शहर में वाहनों के परिचालन मार्ग एवं समय में आवश्यक बदलाव किया गया है।
     यातायात पुलिस उपाधीक्षक, गया द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, उक्त अवधि में गया शहर में बड़े मालवाहक एवं भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, निर्धारित समयावधि के अनुसार विभिन्न मार्गों पर वाहनों के परिचालन को नियंत्रित किया जाएगा।


    धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान रामशिला, सिकड़िया मोड़, घुघरीटांड़ बाईपास मोड़, बुनियादगंज बाईपास मोड़ एवं मुफस्सिल मोड़ के समीप यातायात जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इन स्थानों पर वाहनों के परिचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

      गया शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
सिकड़िया मोड़ से सभी प्रकार के बड़े वाहनों का गया शहर में प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। (आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर)

काशीनाथ मोड़ से समाहरणालय गोलंबर होते हुए केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड एवं रमना रोड की तरफ दिन में 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद से रात्रि 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। (आकस्मिक सेवा को छोड़कर)

नादरागंज से केदारेश्वरी होते हुए पीरमंसूर मोड़ की ओर जाने वाली सड़क पर दिन में 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद से रात्रि 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पीरमंसूर चौक से केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड एवं रमना रोड में भी दिन में 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद से रात्रि 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

किरानीघाट से दुखहरणी मंदिर एवं रमना रोड की तरफ दिन में 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद से रात्रि 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

रामशिला मोड़ से टकिया एवं कोइरीबारी मार्ग का प्रवेश गया शहर में दिन में 11:00 बजे पूर्वाह्न के बाद से रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

मुफस्सिल मोड़ से किरानीघाट की तरफ बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

बाटा मोड़ से टिकारी रोड की तरफ दिन में 11:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

*मालवाहक वाहनों के लिए निर्धारित रूट*
पटना की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन ट्रक/पिकअप रामशिला मोड़ से कंडी नवादा मोड़ होते हुए मेहता पेट्रोल पंप एवं सिटी पब्लिक स्कूल के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

समाहरणालय गोलंबर के आगे जीबी रोड में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।


     शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे स्टेशन जाने एवं रेलवे स्टेशन से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले टेम्पू के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसमें सिकड़िया मोड़, रेलवे स्टेशन, मुफस्सिल, राजेंद्र आश्रम, बाईपास एवं गेवाल बिगहा सहित विभिन्न मार्गों को शामिल किया गया है। निर्धारित रूट के अनुसार ही टेम्पू का परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

गया शहर में आने वाले छोटे निजी वाहन 05 नंबर गेट, ओटीए एवं सिकड़िया मोड़ होकर आएंगे।

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर एकल परिचालन व्यवस्था लागू रहेगी।

गया रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन बाटा मोड़ होते हुए स्वराजपुरी रोड से जाएंगे।

शहीर तकिया मोड़ से गोदावरी रोड एवं मंगला गौरी की तरफ सीधे कोई वाहन नहीं जाएगा।

सभी वाहन शहीर तकिया मोड़ से चांद चौरा पश्चिमी, नारायण कुआं मोड़, बंगाली आश्रम एवं ब्रह्मसत तालाब होते हुए बाईपास के रास्ते पुनः मंगला गौरी रोड में जाएंगे।
जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान जारी यातायात प्लान का पालन करें तथा अपने वाहनों का परिचालन निर्धारित मार्गों से ही करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश न करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें, ताकि पर्व के दौरान शहर में आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे।

यह विशेष यातायात व्यवस्था दिनांक 06 नवंबर 2026 से 08 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।