Tuesday, 15 September 2026 | 9:24 AM
Home / News / News
News

पीलीभीत:नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

पूरनपुर / पीलीभीत। प्रदेश की भाजपा सरकार में लाख सख्ती के बाद भी अबैध कार्यों पर बिराम नहीं लग पा रहा है। जहां इसी के चलते छुटपुट खनन माफिया अधिकारियों के संरक्षण से बड़े बड़े अबैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। वही प्रदेश की सख्त सरकार की लुटिया डुबाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं तहसील क्षेत
Share:
पीलीभीत:नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद
Read in your preferred language.

पूरनपुर / पीलीभीत।
प्रदेश की भाजपा सरकार में लाख सख्ती के बाद भी अबैध कार्यों पर बिराम नहीं लग पा रहा है। जहां इसी के चलते छुटपुट खनन माफिया अधिकारियों के संरक्षण से बड़े बड़े अबैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। वही प्रदेश की सख्त सरकार की लुटिया डुबाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं तहसील क्षेत्र में मानक बिपरीत अबैध मिट्टी और रेत खनन लगातार अंधाधुंध जारी है।
बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते ग्राम पूरनपुर देहात और क्षेत्र ढका ज. पूरनपुर निवासी खननकर्ता अनीस और उनके अन्य सहयोगी मुजफ्फरनगर रोड किनारे स्थित खेत से जेसीबी द्वारा मिट्टी को हटाकर अबैध रेत खनन धड़ल्ले से करता रहा। जहां इसकी भनक क्षेत्रीय लेखपाल और अन्य अधिकारियों को भी रही। लेकिन मामला सांठगांठ का होने के चलते अबैध खननकर्ता बिना रोंक टोंक धड़ल्ले से अबैध खनन करते रहे। वहीं तहसील क्षेत्र के इन दिनों चारों दिशाओं में छुटपुट मिट्टी परमीशन की आड़ में खेतों में जेसीबी द्वारा बड़े पैमाने पर अबैध मिट्टी और रेत खनन किया जा रहा है। वहीं इस अबैध मिट्टी खननमाफियाओं द्वारा खेतों से फसल उगाने बाली जमीन को दिनों दिन बंजर बनाया जा रहा है। जहां किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बात की जाए परमीशन की तो खेत मालिक को खुद ही नहीं पता लगता कि उसने अपने खेत की कितनी मिट्टी बेंच दी है। और खननकर्ता उसके खेत की अबैध तरीकों से अधिक मात्रा में मिट्टी जेसीबी लगाकर खोद कर खेत को बंजर बना दे रहे हैं। इस संम्बंध में जब स्थानीय अधिकारियों से संम्पर्क किया गया तो स्थानीय अधिकारी कर्मचारी नगर निकाय चुनाव में ब्यस्त रहे। वहीं यह अबैध खनन माफिया क्षेत्र में अबैध मिट्टी खनन कर मिट्टी और रेत को ईट के भट्ठे पर बड़ा स्टाक लगाते रहे। क्षेत्र में ऐसे ही अबैध मिट्टी रेत खननकर्ताओं की भरमार सी है जो स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों से सांठगांठ कर अबैध मिट्टी खनन करने में लगे हुए हैं।