Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
Home / News / News
News

पीलीभीत :अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ने थाना न्यूरिया का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पीलीभीत : अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली पी0सी0 मीना द्वारा थाना न्यूरिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय, मैस, शौचालय एवं हवालात आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। महोदय
Share:
पीलीभीत :अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ने थाना न्यूरिया का किया गया वार्षिक निरीक्षण
Read in your preferred language.

पीलीभीत : अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली पी0सी0 मीना द्वारा थाना न्यूरिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय, मैस, शौचालय एवं हवालात आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यो एवं क्षेत्रों की जानकारी ली गई तथा थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष न्यूरिया को निर्देशित किया साथ ही अभिलेखों का रखरखाव सही करने के निर्देश दिए। मालमुकदमाती व लावारिस वाहनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्रोतों आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, डीजी मुख्यालय, जोन, परिक्षेत्र एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर उपस्थित रहे।