पटना में विधान सभा का आगामी 30 नवंबर से चलने वाला शीतकालीन सत्र में बिहार के शिक्षा सेवकों की मांगों पर सरकार से सवाल पूछने के लिए पश्चिमी चम्पारण के लौरिया विधायक माननीय विनय बिहारी ने आश्वासन दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ न्यू कमिटी प्ररामर्शी समिति के प्रदेश संयोजक मुकेश मांझी ने बताया कि आगामी 30 नवम्बर से बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने जा रही है। जो 05 दिसंबर तक चलेगा। इसी को मद्देनजर रखते हुए शिक्षा सेवक संघ के प्रदेश कमिटी के लोगों ने लालबिहारी मांझी के नेतृत्व में बीते दिनों अगले सोमवार को शिक्षा सेवकों का मानदेय वृद्धि समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर पश्चिमी चम्पारण जिला 05 लौरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विनय बिहारी जी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के अधीन जन शिक्षा विभाग में दलित, महादलित, एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा समुदाय के टोलों में 18 वर्षों से नियुक्त शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज पुरे बिहार में सताईस कार्यरत हैं। और इन समुदाय के बच्चों को घर से बुलाकर विद्यालय में अन्य शिक्षकों की तरह 9,30 से 4 बजे तक शैक्षणिक कार्य करते हैं।तथा इसी समुदाय के 15 से 45 आयु वर्ग असाक्षर महिलाओं को साक्षर करने , एवं बी0एल0ओ0 का अतिरिक्त कार्य तथा सभी तरह चुनाव कार्य में भी अहम् भूमिका निभाते हैं। साथ हीं साथ सरकार की महत्वपूर्ण कांक्षी योजनाओं को इन समुदाय के लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। लिहाजा इस मंहगाई की दौर में अल्प मानदेय 25468 /- पचीस हजार चार सौ अड़सठ रुपये मात्र मिलने से घर परिवार चलाने में काफी कठिनाईयां का सामना करना पड़ रहा है। इधर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कोई प्रशिक्षण अथवा किसी तरह का कोई अन्य भत्ता भी नहीं मिलता है। जबकि इसी विधालय में अन्य शिक्षकों को सरकार सारी सुविधाएं दे रही है। शिक्षा सेवकों की मुख्य मांगें नियमावली में संशोधन कर राज्य कर्मी का दर्जा देकर सम्बंधित विधालय में प्राथमिक शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाय। मृत शिक्षा सेवकों की आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ देकर नौकरी दिया जाय। ग्रेड - पे स्केल दिया जाय। रिक्त पड़े शेष टोलों में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज का का नियुक्ति किया जाय।
श्री मांझी ने बताया कि विधायक जी ने शिक्षा सेवकों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि विधान सभा में उनकी मांगों को दमदार तरीके से उठाएंगे,ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।