Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

मैनपुरी : जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

मैनपुरी / उत्तर प्रदेश : मैनपुरी थाना एलाऊ जहां उत्तर प्रदेश सरकार अबैध जहरीली शराब पर रोक लगाने में असमर्थ है। बहीं थाना एलाऊ क्षेत्र में अबैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है। जिससे आये दिन जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना एलाऊ के ग्राम पुण्डरी से आया है,जहां कायम सि
Share:
मैनपुरी :  जहरीली शराब पीने से युवक की मौत
Read in your preferred language.

मैनपुरी / उत्तर प्रदेश : मैनपुरी थाना एलाऊ जहां उत्तर प्रदेश सरकार अबैध जहरीली शराब पर रोक लगाने में असमर्थ है। बहीं थाना एलाऊ क्षेत्र में अबैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है। जिससे आये दिन जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना एलाऊ के ग्राम पुण्डरी से आया है,जहां कायम सिंह शाक्य पुत्र रघुवरदयाल शाक्य की सोमबार दोपहर जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी। उनका शव गांव से बाहर पड़ा मिला। घर मे कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टर- पवन कुमार शाक्य