Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

लोकसभा चुनाव 2019 : मुंबई में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस कन्फ्यूजन का दूसरा नाम है

मुंबई की धरती से में देश के मध्यम वर्ग का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। आपके सहयोग से ये चौकीदार देश के गरीब कल्याण और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व काम कर पाया है: पीएम मोदी आने वाले 5 वर्ष भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्व की टॉप लीडरशिप का विश्लेषण करके आप देख सकते हो कि भारत में अगल
Share:
Read in your preferred language.
मुंबई की धरती से में देश के मध्यम वर्ग का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। आपके सहयोग से ये चौकीदार देश के गरीब कल्याण और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व काम कर पाया है: पीएम मोदी आने वाले 5 वर्ष भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्व की टॉप लीडरशिप का विश्लेषण करके आप देख सकते हो कि भारत में अगले 5 साल अवसरों से भरे हैं। जबकि कांग्रेस की पूरी रणनीति अतीत की यादों पर टीकी है। कांग्रेस अब कंफ्यूजन का दूसरा नाम हो गई है: पीएम मोदी 2014 में जो चुनाव हुआ, उसमें आजादी के बाद हुए सभी चुनावों में कांग्रेस को सबसे कम सीटें मिली हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे कम सीटों पर लड़ रही है। यानी 2014 सबसे कम सीटें जीतने का रिकॉर्ड और 2019 सबसे कम सीटों पर लड़ने का रिकॉर्ड: पीएम मोदी कांग्रेस की पूरी राजनीति और रणनीति अतीत की यादों पर टिकी हुई है और इसलिए अब कांग्रेस कन्फ्यूजन का दूसरा नाम हो गई है: पीएम मोदी देश की सबसे पुरानी पार्टी, वो पार्टी जिसके बारे में महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए। उस पार्टी को लेकर देश में सारे सर्वे में ये चर्चा है की इस चुनाव में कांग्रेस 44 का आंकड़ां पार करके 50 पर पहुंचेगी या नीचे ही निपट जाएगी: पीएम मोदी आप जितने भी सर्वे देखेंगे, गांव-देहात हो या मुंबई जैसी मायानगरी। 2019 के चुनाव के नतीजों को लेकर सभी एकमत हैं कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। चर्चा इस बात पर हो रही है कि भाजपा 282 का आंकड़ा तोड़ पाएगी क्या: पीएम मोदी देश का यूथ 1947 की तरफ नहीं, 2047 की तरफ देखता है, जब भारत आज़ादी के 100 वर्ष मनाएगा। जिन दलों, जिन नेताओं की सोच पिछली सदी की है, वो 21वीं सदी के युवा की नब्ज नहीं समझ सकते: पीएम मोदी ये चुनाव सिर्फ एक सरकार चुनने के लिए नहीं है, ये भारत की दिशा तय करने का चुनाव है। ये विकल्प का चुनाव नहीं, संकल्प का चुनाव है। ये वादों का नहीं, ये इरादों का चुनाव है: पीएम मोदी हमारी संस्कृति और हमारा सामर्थ्य ही तो हमारी शक्ति है। जिसके दम पर हम विश्व की अहम ताकत बनने की बात करते हैं: पीएम मोदी. अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें  https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en