Friday, 20 November 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेसियों ने गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई।
Share:
लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती
कार्यक्रम की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ:(द दस्तक 24) कांग्रेसियों ने गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर छोटी काशी गोला के सदर चौराहा पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके मजबूत नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता और विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा स्व. इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इससे देश का मान बढ़ा। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में देश को काफी आगे ले गई। देश की दिशा और दशा बदलने में इंदिरा गांधी जी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के प्रति इंदिरा गांधी काफी समर्पित थी। कांग्रेसियों को उनसे सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, नगर अध्यक्ष अजीत जैन, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह, कंट्रोल रूम प्रभारी इकबाल अहमद खान,फकीर मोहम्मद,आदेश गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा,नारायण लाल वर्मा, सतीश चंद्र मिश्रा, अनिल कुमार शुक्ला, सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।