खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की धड़कन हैं। उनके गाने हों या फिल्में, दर्शक हमेशा क्रेजी रहते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार की नई फिल्म का एलान हो गया है। फिल्म का लुक भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर लग रहा है कि आगामी फिल्म में अभिनेता ठग के रूप में नजर आएंगे। एसआरके म्यूजिक के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ खेसारी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया गया है। फिल्म का नाम है, 'श्री 420'। फिल्म के नाम के अनुसार ही टीजर भी खूब मजेदार है। इस फिल्म में खेसारी के अलावा मधु शर्मा और श्वेता महारा भी नजर आएंगी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव के लुक के सामने लिखा है, 'ठगों के सरदार नटवरलाल'। स्वैग के साथ वे अपना चश्मा चढ़ाते दिख रहे हैं। इसके साथ धुन बज रही है, 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं'। फिल्म में संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता और उमाकांत राय जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म को मधु शर्मा और समीर आफताब प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Entertainment
खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'श्री 420' का एलान, फर्स्ट लुक भी हुआ रिलीज
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की धड़कन हैं। उनके गाने हों या फिल्में, दर्शक हमेशा क्रेजी रहते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार की नई फिल्म का एलान हो गया है। फिल्म का लुक भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर लग रहा है कि आगामी फिल्म में अभिनेता ठग के रूप में नजर आएंगे। एसआरके म्यूजिक के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक
Read in your preferred language.