Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
Home / News / News
News

कानपुर:बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा आशिक, पकड़ ले गई पुलिस, क्या है मामला

कानपुर में एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा था. स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस इस प्रेमी को पकड़कर ले गई. बताया गया है कि इस युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था. फिर उसने खुद ही बताया कि वह अपने एक रिश्तेद
Share:
कानपुर:बुर्का पहनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा आशिक, पकड़ ले गई पुलिस, क्या है मामला
Read in your preferred language.

कानपुर में एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर पहुंचा था. स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस इस प्रेमी को पकड़कर ले गई. बताया गया है कि इस युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था. फिर उसने खुद ही बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. अब इस युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के इस गांव के लोग उस वक्त हरकत में आए जब युवक को बुर्का पहनकर घूमते देखा गया. लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़ लिया. जल्द ही पोल खुल गई कि बुर्के के अंदर कोई महिला नहीं बल्कि युवक है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया. बुर्का पहने इस युवक को पुलिस थाने ले गई और उससे वहां पूछताछ की गई. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम अंसार है. औरैया जिले का रहना वाला अंसार अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. अंसार के मुताबिक, उसके ताऊ के लड़के की ससुराल घाटमपुर में है और वहीं पर उसकी प्रेमिका का भी घर है.