Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

गौतमबुद्ध नगर: आज दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

गौतमबुद्ध नगर: आज दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़- मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन गोपनीय विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि मंत्री सूर
Share:
गौतमबुद्ध नगर: आज दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: आज दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़- मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन गोपनीय विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को उनके स्वागत और विदाई के लिए नामित किया है। 
उपराष्ट्रपति ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में चल रहे हैकथान कार्यक्रम में 22 देशों के अफ्रीकी छात्रों से रूबरू होंगे। इसको लेकर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भी तैयारियां चल रही है। कल 25 नवंबर को यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का समापन करेंगे। बीते 22 नवंबर को इस हैकथान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब इस कार्यक्रम का समापन करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आ रहे हैं।
पहले 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आए थे। यहां पर उन्होंने एक्सपो मार्ट में हो रहे वाटर वीक का समापन किया था। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहा था। जिसका उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। अब 20 दिनों में दूसरी बार जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं।