Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के सीएफओ अरुण कुमार सिंह का ट्रांसफर, प्रदीप कुमार बने नए मुख्य अग्निशमन अफसर

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के सीएफओ अरुण कुमार का ट्रांसफर, प्रदीप बने नए मुख्य अग्निशमन अफसर प्रदेश शासन ने बीती देर रात को 37 जनपदों के मुख्य अग्निशमन अफसरों का तबादला किया है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी का तबादला हो गया है। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह को शाहजहांपुर
Share:
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के सीएफओ अरुण कुमार सिंह का ट्रांसफर, प्रदीप कुमार बने नए मुख्य अग्निशमन अफसर
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के सीएफओ अरुण कुमार का ट्रांसफर, प्रदीप बने नए मुख्य अग्निशमन अफसर प्रदेश शासन ने बीती देर रात को 37 जनपदों के मुख्य अग्निशमन अफसरों का तबादला किया है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी का तबादला हो गया है। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह को शाहजहांपुर भेज दिया गया है। उनके स्थान पर प्रदीप कुमार को नवीन तैनाती मिली है।

प्रमोद शर्मा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी मिली
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी लिस्ट मुताबिक मथुरा के सीएफओ अधिकारी प्रमोद शर्मा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी है। रायबरेली के सुरेंद्र दुबे को अभी प्रतीक्षा में रखा गया है। उन्नाव के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश कुमार तिवारी को कासगंज भेजा गया है। अनिमेष सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है, वह अभी तक वाराणसी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा जितेंद्र कुमार को शामली भेज दिया गया है, इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन ने उनको हरदोई का सीएफओ बनाया था।

राहुल पाल को गाजियाबाद भेजा गया
उत्तर प्रदेश शासन ने राहुल पाल को गाजियाबाद, मुकेश कुमार को बांदा, प्रताप सिंह को सहारनपुर, दीपक शर्मा को कानपुर नगर, सुनील कुमार सिंह को रायबरेली, महेंद्र प्रताप सिंह को अयोध्या, देवेंद्र कुमार सिंह को आगरा, आनंद सिंह राजपूत को कासगंज से वाराणसी, राजकिशोर को अयोध्या से झांसी का मुख्य अग्निशमन अधिकारी बनाकर भेज दिया है।

प्रदीप कुमार नोएडा के नए सीएफओ
इसके अलावा अंबेडकर के सीएफओ प्रदीप कुमार को अब नोएडा भेज दिया गया है। सुभाष कुमार को मुरादनगर की जिम्मेदारी सौंपी है। अनिल कुमार सिंह को सिद्धार्थ नगर से अमरोहा भेजा गया है। राजकुमार वाजपेई को बदायूं से हटाकर हाथरस की जिम्मेदारी सौंपी है। तेजवीर सिंह को सहारनपुर से हटाकर औरैया भेज दिया गया है। विवेक कुमार शर्मा को अलीगढ़ से हटाकर आजमगढ़ का सीएफओ बनाया गया है।