Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
UP News

गौतमबुद्ध नगर : जिला अदालत से मिली किसानों को जमानत

गौतमबुद्ध नगर : जिला अदालत से मिली किसानों को जमानत- 13 किसानों को बीते 1 नवंबर 2022 को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा प्रदर्शन करने वाले 500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब जिला न्यायालय ने इन सभी 13 किसानों को बड़ी राहत दी है। सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने इ
Share:
गौतमबुद्ध नगर : जिला अदालत से मिली किसानों को जमानत
Read in your preferred language.

गौतमबुद्ध नगर : जिला अदालत से मिली किसानों को जमानत- 13 किसानों को बीते 1 नवंबर 2022 को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा प्रदर्शन करने वाले 500 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब जिला न्यायालय ने इन सभी 13 किसानों को बड़ी राहत दी है। सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने इन सभी 13 किसानों को जमानत दे दी है। जल्द ही सभी किसान जेल से रिहा हो जाएंगे। एनटीपीसी से प्रभावित 24 गांव के किसानों ने एनटीपीसी दादरी के बाहर धरना दिया था। बीते 1 नवंबर को किसानों और अधिकारियों के बीच एनटीपीसी दफ्तर के बाहर झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया था। करीब 48 घंटे तक एनटीपीसी दफ्तर के बाहर किसानों ने खूब हंगामा हुआ। जिसकी वजह से माहौल भी बदल गया था।