Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मासिक बैठक जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित की गई। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक रोहन मिश्रा ने अपने उद्बोधन
Share:
फर्रुखाबाद:पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मासिक बैठक जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित की गई। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक रोहन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा, “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री रिषभ, विभाग संयोजक बजरंग दल अभिषेक, जिला अध्यक्ष मुकेश, जिला मंत्री अखिलेश, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह, नगर संयोजक आर्यन मिश्रा, सहसंयोजक जय कश्यप सहित जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन शहीदों को नमन और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।