Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद पुलिस ने 2 घंटे में दो लापता बच्चों को परिजनों से मिलाया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लावारिस बच्चों को मात्र दो घंटे के भीतर उनके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात्रि डायल-112 पर सूचना मिली कि दो बच्चे रेलवे
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस ने 2 घंटे में दो लापता बच्चों को परिजनों से मिलाया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लावारिस बच्चों को मात्र दो घंटे के भीतर उनके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात्रि डायल-112 पर सूचना मिली कि दो बच्चे रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद परिसर में लावारिस अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर कोतवाली लाई।

पुलिस ने बच्चों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद बच्चों के पिता जितेन्द्र निवासी अताईपुर जदीद, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ सहित अन्य परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन कोतवाली फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पूरी कार्रवाई महज दो घंटे के भीतर संपन्न होने पर बच्चों के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों और आमजनमानस ने भी फतेहगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता एवं भटके हुए बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।