Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद के विकास को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री से की भेंट, दो उपरिगामी सेतु व कालिंदी एक्सप्रेस में HA-1 कोच जोड़ने की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर फर्रुखाबाद के महत्वपूर्ण रेल विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व से स्वीकृत दो उपरिगामी सेतु (ओवर
Share:
फर्रुखाबाद के विकास को लेकर सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री से की भेंट, दो उपरिगामी सेतु व कालिंदी एक्सप्रेस में HA-1 कोच जोड़ने की मांग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर फर्रुखाबाद के महत्वपूर्ण रेल विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व से स्वीकृत दो उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण हेतु बजट निर्गत कर कार्य प्रारम्भ कराने की मांग की।

सांसद ने रेल मंत्री को दिए अपने पत्र में अवगत कराया कि कानपुर–कासगंज रेल सेक्शन (किमी 48-168/8-9) के अंतर्गत स्थित सम्पार संख्या 182 पर कायमगंज–अलीगंज मार्ग पर स्वीकृत उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हो सका है। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे अक्सर जाम और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सेतु का शीघ्र निर्माण जनहित में आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कानपुर–कासगंज रेल सेक्शन (किमी 134/15-17) के अंतर्गत फतेहगढ़–फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित रेल सम्पार संख्या 154 तथा फर्रुखाबाद–नीमकरोरी रेल सेक्शन 9सी पर स्वीकृत उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु बजट जारी करने की मांग की। सांसद ने कहा कि इन सेतुओं के बन जाने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

सांसद मुकेश राजपूत ने कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी कोच HA-1 जोड़ने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन से बड़ी संख्या में जनपद व आसपास के यात्री दिल्ली सहित अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान में प्रथम श्रेणी कोच उपलब्ध न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। HA-1 कोच जुड़ने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

रेल मंत्री ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ होगा, जिससे फर्रुखाबाद जनपद के विकास को नई गति मिलेगी।