Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका 2 घंटे में सकुशल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आमजनमानस ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्राप्त
Share:
फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका 2 घंटे में सकुशल बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए 4 वर्षीय गुमशुदा बालिका को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और आमजनमानस ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढ़िया, थाना मऊदरवाजा, जनपद फर्रुखाबाद निवासी एक महिला ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री के खेलते-खेलते कहीं चले जाने की सूचना डायल 112 एवं थाना मऊदरवाजा पर दी। सूचना मिलते ही थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता और कुशल रणनीति के परिणामस्वरूप सूचना प्राप्त होने के मात्र 2 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं, क्षेत्रीय नागरिकों ने भी फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की खुले दिल से प्रशंसा की। यह घटना पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने वाली साबित हुई।