फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के अनुसार दिनांक 16 जून 2026 को थाना कम्पिल पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नफीस पुत्र दौलतशेख उर्फ दौलतशेर निवासी ग्राम कटिया थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कम्पिल में मु0अ0सं0 83/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी का विवरण01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोरअभियुक्त का आपराधिक इतिहासपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।मु0अ0सं0 83/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबादमु0अ0सं0 98/2022 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम
India
फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस
Read in your preferred language.