Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने वेंडिंग जोनों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वेंडिंग जोनों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े वि
Share:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने वेंडिंग जोनों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वेंडिंग जोनों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को संगठित और व्यवस्थित तरीके से व्यापार करने के लिए वेंडिंग जोनों का विकास किया जा रहा है। इन स्थलों पर वेंडर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेंडिंग जोनों में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि स्ट्रीट वेंडर्स को निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों से वेंडर्स की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोनों का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक एवं सुरक्षित व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा वेंडिंग जोनों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शहर की सौंदर्यता और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडर्स के हितों का भी संरक्षण किया जा सके।