Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित विद्यालय पहुंचकर सीओ सिटी ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से जनसामान्य की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित बिलावलपुर प्राथमिक विद्या
Share:
फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित विद्यालय पहुंचकर सीओ सिटी ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की ओर से जनसामान्य की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित बिलावलपुर प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचि और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान सीओ सिटी अभय वर्मा ने बच्चों के बीच चॉकलेट एवं फ्रूटी का वितरण भी किया। अचानक मिले इस स्नेह और उपहार से बच्चों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्राधिकारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

बाढ़ की परिस्थितियों के बीच पुलिस अधिकारी द्वारा विद्यालय पहुंचकर बच्चों से संवाद करने और उनका उत्साह बढ़ाने की पहल को सकारात्मक मानवीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे बच्चों में सुरक्षा की भावना के साथ पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ा।