Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित, रजिस्ट्रेशन कार्य फिर हुआ शुरू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 तहसील सदर स्थित बार एसोसिएशन ने ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था एवं निबंधन मित्रों की नियुक्ति के विरोध में 25 जून 2026 से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय 1 जुलाई 2026 को आयोजित बार एसोसिएशन की सामूहिक आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से ल
Share:
फर्रुखाबाद: तहसील सदर में अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित, रजिस्ट्रेशन कार्य फिर हुआ शुरू
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 तहसील सदर स्थित बार एसोसिएशन ने ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था एवं निबंधन मित्रों की नियुक्ति के विरोध में 25 जून 2026 से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय 1 जुलाई 2026 को आयोजित बार एसोसिएशन की सामूहिक आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बार एसोसिएशन के अनुसार, ई-रजिस्ट्रेशन नियमावली 2024 के विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था। इस बीच महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में प्रदेश सरकार एवं संबंधित कैबिनेट मंत्री की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि 'ई-रजिस्ट्रेशन नियमावली-2024' में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है तथा किसी भी वर्ग का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

एसोसिएशन ने यह भी बताया कि प्रदेश की अन्य तहसीलों में भी हड़ताल स्थगित किए जाने के बाद तहसील सदर, फर्रुखाबाद में भी आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

हड़ताल स्थगित होने के साथ ही 1 जुलाई 2026 से तहसील सदर में रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी कार्य पूर्व की भांति पुनः शुरू कर दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी और लंबित रजिस्ट्री कार्यों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा।

हालांकि बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में सरकार बिना सहमति के इस योजना को पुनः लागू करने का प्रयास करती है, तो अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक दोबारा आंदोलन करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

यह जानकारी बार एसोसिएशन तहसील सदर, फर्रुखाबाद के सचिव अतुल कुमार मिश्रा (एडवोकेट) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।