Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:बिना एचएसआरपी व पंजीकरण के ओवरलोड खनन सामग्री ढोते 2 ट्रक सीज, लाखों का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाह
Share:
फर्रुखाबाद:बिना एचएसआरपी व पंजीकरण के ओवरलोड खनन सामग्री ढोते 2 ट्रक सीज, लाखों का जुर्माना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाए खनन सामग्री ढोते हुए 2 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। जांच में यह भी पाया गया कि इन ट्रकों का खनन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था, जिससे वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) के माध्यम से उनकी ऑनलाइन निगरानी संभव नहीं हो पा रही थी।

परिवहन विभाग द्वारा इन 2 ओवरलोड ट्रकों पर ₹74 हजार का जुर्माना लगाया गया, वहीं खनन विभाग की ओर से ₹48 हजार का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही टैक्स बकाया पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा 2 ट्रकों को सीज किया गया तथा एक ट्रक को बिना परमिट के सीज किया गया।

आज की इस संयुक्त कार्रवाई में परिवहन विभाग द्वारा कुल ₹2.18 लाख तथा खनन विभाग द्वारा ₹48 हजार का जुर्माना लगाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी।