Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद की गौरवशाली विरासत के ध्वजवाहक डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने पूरे किए 82 वर्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में अपनी ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसी विरासत को आगे बढ़ाने वाले प्रख्यात कवि, लेखक और इतिहासकार यशभारती सम्मानित डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने आज अपने जीवन के 82 वर्ष पूर्ण कर लिए। इस विशेष अवसर पर उन्हें
Share:
फर्रुखाबाद की गौरवशाली विरासत के ध्वजवाहक डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने पूरे किए 82 वर्ष
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में अपनी ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसी विरासत को आगे बढ़ाने वाले प्रख्यात कवि, लेखक और इतिहासकार यशभारती सम्मानित डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने आज अपने जीवन के 82 वर्ष पूर्ण कर लिए।

इस विशेष अवसर पर उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों, साहित्य प्रेमियों और शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व ने न केवल फर्रुखाबाद, बल्कि पूरे प्रदेश में साहित्य और इतिहास के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है।

डॉ. रामकृष्ण राजपूत की जीवनसंगिनी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने भी इस अवसर पर उन्हें शतायु होने की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आने वाला जीवन स्वस्थ, सुखमय और ऊर्जा से भरपूर रहे।

डॉ. राजपूत का जीवन साहित्य, शोध और समाज सेवा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उनकी लेखनी ने इतिहास को जीवंत करने के साथ-साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। वे आज भी सक्रिय रहकर नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं।

जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर शुभेच्छुओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपनी विद्वता से समाज को मार्गदर्शन देते रहें।

ईश्वर से यही कामना है कि डॉ. रामकृष्ण राजपूत सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और सक्रिय रहें तथा अपनी लेखनी से समाज को निरंतर समृद्ध करते रहें।