Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
भारत

शंख की आवाज़ से खत्म हो जाते हैं वायरस - कोरोना पर ये दिग्गज बीजेपी नेता बोली

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शाइना एनसी का कोरोना को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ये कहा है कि जनता कर्फ्यू के दौरान ताली-थाली बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की वाहवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराणों के हिसाब से घंटी और शंख की आवाज से बैक्टीरिया, वायरस मर ज
Share:
शंख की आवाज़ से खत्म हो जाते हैं वायरस - कोरोना पर ये दिग्गज बीजेपी नेता बोली
Read in your preferred language.

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शाइना एनसी का कोरोना को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ये कहा है कि जनता कर्फ्यू के दौरान ताली-थाली बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की वाहवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराणों के हिसाब से घंटी और शंख की आवाज से बैक्टीरिया, वायरस मर जाते हैं।

शाइना एनसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी बिल्कुल अलग हैं, वह प्रशंसा के हकदार हैं। पुराणों के हिसाब से घंटी और शंख की आवाज़ से बैक्टीरिया, वायरस आदि मर जाते हैं। इसलिए पूजा के समय हमलोग घंटी और शंख बजाते हैं। 120 करोड़ लोगों के घंटी, शंख, ताली, बर्तन बजाने के पीछे कितनी बड़ी सोच है मोदी जी की।

हालांकि ट्विटर पर शाइना एनसी के बयान का मजाक भी खूब उड़ रहा है। पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू पर कहा था, रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक देशवासी जनता कर्फ्यू का पालन करें। जनता कर्फ्यू का मतलब है जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। 22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे।