Saturday, 31 October 2026 | 7:35 AM
भारत

कोरोना के लिए CM योगी का मंत्र- योग करने से दूर होगा जानलेवा वायरस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार कोरोना वायरस से निपटने के लिए योग करने की बात कही। सीएम योगी का कहना है कि योग का अभ्यास करके कोरोना वायरस जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी को खत्म किया जा सकता है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषिकेश में एक सप्ताह लंबे अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव
Share:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार कोरोना वायरस से निपटने के लिए योग करने की बात कही। सीएम योगी का कहना है कि योग का अभ्यास करके कोरोना वायरस जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी को खत्म किया जा सकता है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषिकेश में एक सप्ताह लंबे अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो योग करके फिट रहता है उसे कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से डरने की जरूरत नहीं है।

यहां बोलते हुए योगी ने कहा, 'भारतीय परंपरा को गहराई से समझे जाने की जरूरत है और इसके पास योग के जरिए देने के लिए शानदार चीजें हैं। दुनिया शारीरिक और मानसिक बीमारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। योग की मदद से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, किडनी फेल होना, लिवर फेल होना और यहां तक की कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से निपटा जा सकता है।'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह दावा भी किया कि जापान में इन्सेफेलाइटिस के मामलों में 60 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा, 'बीते 40 साल में मैंने यह बात देखी है कि 1 से 15 साल उम्र के बीच के लगभग 1500 बच्चे मानसून के मौसम के दौरान इन्सेफेलाइटिस के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बीमारी से मेरी लड़ाई बीते 25 सालों से रही है और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि- रोकथाम ही एकमात्र इलाज है।'