Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
Home / News / News
News

बांदा-पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की निर्मम हत्या

ससुराल न जाने को लेकर हुए विवाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। संजो की शादी सात वर्ष पूर्व 2016 में गिरवां थाना अंतर्गत काजीपुर निवासी शिवकुमार से हुई थी। कुछ दिनों पहले संजो अपने मायके आ गई थी। ससुराल आए पति का पत्नी को उसकी ससुराल ले जाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज हो
Share:
बांदा-पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की निर्मम हत्या
Read in your preferred language.

ससुराल न जाने को लेकर हुए विवाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। संजो की शादी सात वर्ष पूर्व 2016 में गिरवां थाना अंतर्गत काजीपुर निवासी शिवकुमार से हुई थी। कुछ दिनों पहले संजो अपने मायके आ गई थी। ससुराल आए पति का पत्नी को उसकी ससुराल ले जाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

रिपोर्ट राजकुमार