Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Home / News / News
News

बदायूं : आगामी त्योहारों को लेकर आम जनता के साथ आला अफसरों ने की बैठकबदायूं :

जनपद बदायूं में उच्चाधिकारियों की बैठक से पूर्व शासनादेश के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने आगामी ईद-उल-जुहा एवं कावड़ यात्रा को लेकर थाना मुजरिया परिसर में प्रभारी निरीक्षक मुजरिया दिनेश कुमार शर्मा पीस कमेटी की बैठक बुलाई. इस बैठक में सभी समाज के धर्मगुरु एवं क्षेत्र के संभ्रांत
Share:
बदायूं : आगामी त्योहारों को लेकर आम जनता के साथ आला अफसरों ने की बैठकबदायूं :
Read in your preferred language.

जनपद बदायूं में उच्चाधिकारियों की बैठक से पूर्व शासनादेश के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने आगामी ईद-उल-जुहा एवं कावड़ यात्रा को लेकर थाना मुजरिया परिसर में प्रभारी निरीक्षक मुजरिया दिनेश कुमार शर्मा पीस कमेटी की बैठक बुलाई. इस बैठक में सभी समाज के धर्मगुरु एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया .बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान श्याम नारायण नायब तहसीलदार सहसवान थाना में तैनात उपनिरीक्षक गण भी मौजूद रहे. बैठक में क्षेत्राधिकारी सहसवान श्याम नारायण ने सभी को संबोधित करते कहा कि अपने अपने धर्मों के मुताबिक त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने एवं आपस में सद्भाव भाईचारा प्रेम भाव से मनाएं. थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया क्षेत्र में असामाजिक तत्व की सूचना सीयूजी नंबर पर देने का कार्य करें और भाईचारा से एक दूसरे के त्यौहार मनाने का सहयोग प्रदान करने की भी सलाह दी .

सवांददाता: नेत्रपाल सैलानी