Friday, 30 October 2026 | 8:36 PM
भारत

AUS vs PAK: मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

टखने की चोट से जूझ रहे कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। ऐसे में जोश इंग्लिस को पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, मिचेल म
Share:
AUS vs PAK: मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

टखने की चोट से जूझ रहे कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। ऐसे में जोश इंग्लिस को पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंग्लिस पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। मार्श, जो लखनऊ सुपर जाएंट्स के आईपीएल सीजन का आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे वे अगली सूचना तक आगे की जांच और इलाज के लिए पर्थ में ही रहेंगे। बांग्लादेश के सीमित ओवर सीरीज के दौरे के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा।