Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
Home / News / News
News

पीलीभीत :प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने बाला छात्र अपनी मेहनत एवं परिवार के विशेष सहयोग से चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन होने से परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें बधाइयां देने बालों का तांता लग गया।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी स्वर्गीय बाबूराम आर्य के सबसे छोटे पुत्र कुलदीप कुमार का चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) पद पर चयन की सूची में नाम आने से परिवार एवं शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुलदीप कुमार के पिता रसूलपुर पचपुखरा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद प
Share:
पीलीभीत :प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने बाला छात्र अपनी मेहनत एवं परिवार के विशेष सहयोग से चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन होने से परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें बधाइयां देने बालों का तांता लग गया।
Read in your preferred language.

पूरनपुर क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी स्वर्गीय बाबूराम आर्य के सबसे छोटे पुत्र कुलदीप कुमार का चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) पद पर चयन की सूची में नाम आने से परिवार एवं शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुलदीप कुमार के पिता रसूलपुर पचपुखरा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। जिनका सेवाकाल में वर्ष 2013 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। जिससे परिवार को गहरा दुःख हुआ था। पिता के निधन के बाद पूरी जिम्मेदारी उनके बड़े भाई सन्तोष कुमार पासवान के कंधों पर आ गई। जो कम्पोजिट विद्यालय चंदुइया में इंचार्ज अध्यापक पद पर कार्यरत है। माता अहिल्या देवी के आशीर्वाद से बड़े भाई संतोष कुमार व महेश कुमार ने पिता की भूमिका निभाते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए हमेशा उन्हें प्रेरित एवं उत्साहित करते रहे। परिवार के सहयोग एवं आशीर्वाद से इन्होंने पढ़ाई निरन्तर जारी रखकर आज लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। कुलदीप कुमार ने बताया कि कक्षा पांच तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय सुआबोझ से, हाईस्कूल तक की शिक्षा वर्ष 2002 में गुरुनानक इन्टर कालेज पूरनपुर, इंटरमीडिएट की परीक्षा 2005 में एपी इन्टर कालेज पूरनपुर, बीएएमएस की परीक्षा 2018 में मुजफ्फरनगर के राजकीय आयुर्वेदिक कालेज और एमडी की परीक्षा 2020 में लखनऊ के राजकीय आयुर्वेदिक कालेज से उत्तीर्ण की। इसके बाद इन्होंने लोक सेवा आयोग (सामुदायिक स्वास्थ्य) की परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा उत्तीर्ण का परीक्षाफल आते ही परिवार एवं शुभचिन्तकों ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। इनकी वर्ष 2022 में शादी चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) प्रीती से हुई। जो वर्तमान में बनारस जिले में कार्यरत है। इनकी माता वर्ष 2017 से 2021 तक ग्राम पंचायत सुआबोझ की ग्राम प्रधान रही। बड़े भाई सन्तोष कुमार इंचार्ज अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय चंदुइया एवं मझले भाई महेश कुमार लिपिक बेसिक शिक्षा विभाग नगर क्षेत्र पीलीभीत में कार्यरत है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने ईष्टदेव, बुजुर्गों, गुरुजनों, परिवार एवं शुभचिन्तकों को दिया है तथा अपने व अपने परिवार के सपने को साकार किया। चयन की सूचना परिवार को देने के बाद परिवार बालों ने खुशी जाहिर कर मिष्ठान वितरण किया। घर जाकर बधाई देने बालों में सूर्यप्रकाश गंगवार, विश्वनाथसिंह कुशवाहा, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, राधाकृष्ण कुशवाहा, सुरेश कुमार, पूरनलाल, हरिओम पांडेय, प्रेमशंकर भारती, दुलारे लाल, रामभरोसे लाल, अवनीश तोमर, जंगबहादुर, राजेश कुमार, चिरौंजी लाल सहित कई लोग शामिल थे।