Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में 149 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जनपद में शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 149 अभ्यर्थि
Share:
फर्रुखाबाद में 149 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 जनपद में शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 106 ईसीसीई एजूकेटर, 8 ब्लॉक संसाधन केंद्रों एवं जिला परियोजना कार्यालय के कार्मिक, 14 तकनीकी अनुदेशक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 21 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने अभ्यर्थियों को ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने की सीख दी, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

विधायक सुशील शाक्य ने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील की। सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने भी सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन आकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक जितेन्द्र सिंह, जितिन रंजन मिश्रा सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।