मैनपुरी: ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न बैठक में संगठन को मजबूत करने व कई विषयों पर हुई चर्चा

मैनपुरी। ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन मैनपुरी की बैठक रविवार 27 दिसंबर को कचहरी रोड स्थित किशोर ट्रेडर्स पर आगरा मंडल संरक्षक बृज किशोर सक्सेना सक्सेना किशोर इटाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन के सदस्य व पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की. वही इस बैठक में संगठन को मजबूत करने व संगठन की नई कार्यकारिणी गठन करने पर भी विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में संगठन के मंडल संरक्षक ब्रजकिशोर सक्सेना ने सभी पत्रकारों को संगठन के विषय में जानकारी दी. उन्होंने कहा आईरा संगठन पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है और यह संगठन हमेशा पत्रकारों की समस्याओं को उठाता रहता है. उनकी हर संभव मदद करता है .इस मौके पर अजय किशोर (देश धर्म), डॉ जे एन वर्मा, लख्मी चंद बघेल (उप संपादक जागो न्यूज़), अनिल कुमार सिंह (स्वतंत्र हित, बेवर), अभिषेक सिंह, रजत चतुर्वेदी, , सुबोध कुमार (अपना प्रदेश न्यूज़ चैनल), शिवनंदन (पत्रकार), फिरोज खान (राष्ट्रीय प्रस्तावना) आदि लोग मौजूद थे.