जानिए यूपी BJP के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव को पाकिस्तान जाकर वहां एक माह मंदिर में पूजा करने का सुझाव क्यों दिया!

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह ने सीएए पर अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा है कि अखिलेश जी को पाकिस्तान जाना चाहिए और एक महीने के लिए एक मंदिर में पूजा अर्चना करनी चाहिए, तब वह समझेंगे कि वहां हिंदू लोगों के साथ क्या होता है।
इसके अलावा, अखिलेश पर राजनीतिक हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश खुद भी नहीं जानते हैं कि वह क्या चाहते हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने विचार को लेकर साफ नहीं हैं। सिंह ने आगे कहा कि यदि उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के बारे अच्छे से पता नहीं है तो उन्हें इस बारे में पढ़ना चाहिए।