आज दिनांक 22 जुलाई को माह जुलाई में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कासगंज में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर विकास विभाग डब्ल्यूएचओ विभाग ईत्यादि विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, रुके पानी के निस्तारण में कम प्रगति पाए जाने पर जिला पंचायती राज अधिकारी को अभियान के बचे हुए समय में जनपद के सभी ग्रामों में उपरोक्त गतिविधियों को करने हेतु निर्देशित किया गया। नगर पालिका द्वारा फॉगिंग एवं मच्छरों की दवा के कम छिड़काव होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज पटियाली, सोरों को निर्देशित किया कि सभी जगह उक्त गतिविधियों को समय से पूर्ण कराए। स्वस्थ विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग की जिन जिन गतिविधियों में प्रगति कम पाई गई उन्हें यथा शीघ्र शतप्रतिशत पूर्ण करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया । जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बैठक का संचालन करते हुए सभी विभागों से कहा कि सभी विभाग मिलकर समन्वय से शासनादेश के अनुसार शतप्रतिशत गतिविधियों को पूर्ण करवाएं ताकि संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सके ।

