दिनांक 11/09/2026 को जनपद कासगंज में सहकारी एवं नगद बिक्री केंद्र प्रभारियों हेतु नैनो एवं जैव उर्वरक आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उपकृषि निदेशक कासगंज श्री महेंद्र सिंह द्वारा की गई एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कासगंज श्री अशोक चौधरी रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिवम् विश्नोई द्वारा किया गया एवं उर्वरक विक्रेताओं को नवीन कृषि तकनीकियों से अवगत कराया गया ।जनपद मैनपुरी से पधारे जिला प्रबंधक इफको मैनपुरी श्री अंकित सिंह ने विक्रेताओं को नैनो एवं जैव उर्वरक के माध्यम से संतुलित फसल पोषण प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई । उपकृषि निदेशक श्री महेंद्र सिंह द्वारा उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक विक्री से संबंधित दिशा निर्देश जारी किया गए । गोष्ठी के दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कासगंज श्री अशोक चौधरी ने समितियों से नैनो एवं जैव उर्वरकों के वितरण के लिए अपील की गई एवं समिति संचालकों को बताया गया कि इन उत्पादों की विक्री से न केवल फसल की उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि किसानों की लागत कम होने के साथ साथ समितियों का भी व्यवसाय बढ़ेगा एवं समितियां लाभान्वित होगी । गोष्ठी के अंत में जिला प्रबंधक इफको शिवम् विश्नोई द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया गया और गोष्ठी को समाप्त किया गया।
कासगंज :सहकारी एवं नगद विक्री केंद्र प्रभारियों हेतु नैनो एवं जविक उर्वरक आधारित परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया
