हरदोई :घास काटने निकला मूक-बाधित किशोर हुआ लापता पाली थाने में अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज तलाश में जुटी पुलिस।

हरदोई:- पाली थाना क्षेत्र के घुरहाई गांव से एक 16 साल का किशोर लापता हो गया है वह घास काटने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। घुरहाई गांव के रहने वाले विकास रैदास ने पुलिस को बताया कि उनका 16 साल का भाई छोटे भैया 5 सितंबर की सुबह करीब 8:00 बजे साइकिल से घास काटने के लिए घर से निकला था इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और उन सभी जगह पर उसकी तलाश की जहां उसके जाने की संभावना थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला विकास ने बताया कि उनका भाई मूक बधिर है इसलिए परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान है काफी तलाश के बाद भी जब छोटे भैया का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोर के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Leave a Comment