रवि किशन का नया गाना ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ देख खुशी से उछले फैन्स

भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ रिलीज कर दिया गया। रवि किशन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। खासकर जेन ज़ी के बीच रवि किशन अपने वायरल मीम्स, अनोखे बयानों को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। अब रवि किशन के इस नए म्यूजिक वीडियो पर लोगों ने भी खूब मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

एक्टर ने अपने आइकॉनिक डायलॉग्स, पहचाने जाने वाले एक्सप्रेशंस, बेबाक अंदाज और बड़ी पर्सनैलिटी के दम पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का मतलब ही बदल दिया है। एक लाइन तो उनके वायरल अंदाज की पहचान ही बन गई है। ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ रवि किशन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और सबसे ज्यादा शेयर होने वाली लाइनों में से एक जो थी, जो कि अब वही एक पूरे गाने में बदल गई है, ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’।

Leave a Comment