बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ बेटे का स्वागत किया है। 19 अक्टूबर को दोनों के घर किलकारियां गूंजीं और अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर मां बनने के बाद पहली बार रिएक्ट किया है। मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद फनी रिएक्शन शेयर किया, जिसने फैंस को खूब हंसाया। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का एक सीन पोस्ट किया, जिसमें आमिर पहले जोर-जोर से हंसते हैं और फिर अचानक रोने लगते हैं। वीडियो के आखिर में एक डायलॉग सुनाई देता है- ‘खत्म, टाटा बाय-बाय।’ परिणीति ने इसी क्लिप पर लिखा- ‘जब एहसास हुआ कि अब मैं पूरी तरह मम्मी बन चुकी हूं और सिर्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं।’ इसके साथ उन्होंने दो हंसते हुए इमोजी भी लगाए।
‘अब मैं पूरी तरह मम्मी बन गई हूं’, मां बनने के बाद परिणिती चोपड़ा ने किया मजेदार पोस्ट
